
बांगरमऊ (उन्नाव): 162बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता रहीस अहमद ने भीषण गर्मी और वर्षा से सड़क किनारे ठेला लगाने वाले एवं रेहड़ी-पटरी पर अपनी आजीविका चलाने वाले मेहनतकश लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से छातों का वितरण किया।
इस अवसर पर रहीस अहमद ने कहा कि ठेला एवं रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले मेहनतकश साथी समाज और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे निरंतर परिश्रम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे कर्मठ लोगों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के लिए किया गया हर छोटा प्रयास जनसेवा का सच्चा उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि भीषण धूप और बारिश के मौसम में इन छातों से ठेला एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों को अपने कार्य के दौरान कुछ राहत मिलेगी। समाज के कमजोर एवं श्रमजीवी वर्ग के साथ खड़ा होना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
छाता वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने रहीस अहमद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की छोटी-छोटी पहलें जरूरतमंद लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के मेहनतकश वर्ग के प्रति सम्मान और सहयोग का संदेश भी दिया गया।