
नई दिल्ली | एशियन टाइम्स न्यूज़भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंपते हुए निजी कारणों का हवाला दिया है।
lहालांकि, इस्तीफे के पीछे किसी राजनीतिक मतभेद या अन्य कारणों को लेकर पार्टी अथवा शहज़ाद पूनावाला की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
शहज़ाद पूनावाला पिछले कुछ वर्षों से भाजपा के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल रहे हैं और टीवी बहसों, प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं।भाजपा की ओर से फिलहाल उनके इस्तीफे पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।