“एक मनोज गए, दूसरे आ गए” — अखिलेश यादव

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी से मनोज शुक्ला का बढ़ा राजनीतिक कद, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

लखनऊ/कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला की सक्रियता और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “एक मनोज गए, दूसरे आ गए।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई। कार्यकर्ताओं ने इसे मनोज शुक्ला के प्रति अखिलेश यादव के विश्वास और स्नेह का प्रतीक बताया।

मनोज शुक्ला लंबे समय से महाराजपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को मुखरता से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान की पार्टी नेतृत्व द्वारा लगातार सराहना की जाती रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस टिप्पणी के बाद महाराजपुर विधानसभा के समाजवादी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सम्मान केवल मनोज शुक्ला का नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक समर्पित समाजवादी कार्यकर्ता के परिश्रम और संघर्ष का सम्मान है।

मनोज शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *