भाजपा नेता के संयोजन में हुआ वृहत झण्डा वितरण कार्यक्रम

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे देश मे ज़ोर-शोर से मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ गांधी नगर तिराहा स्थित विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, प्रवीण मिश्र भानू ने क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया हम भारतीयों की आन-बान-शान तिरंगा है। निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्र भानू के संयोजन में राष्ट्रीय ध्वज वितरण के वृहद कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देख जिलाध्यक्ष, सांसद व सदर विधायक ने प्रवीण मिश्र के प्रयासों की सराहना की। गांधी नगर तिराहे से वृहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें रेहड़ी दुकानदारों, राहगीरों को तिरंगा वितरण में जन जन को जोड़ते हुए तिरंगा मुख्य मार्ग के घरों व दुकानों में वंदेमातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ वितरित किया। इसी क्रम में छोटे चौराहे व बड़े चौराहे के लिंक मार्ग पर भी घरों में तिरंगा वितरित करते हुए बड़ी संख्या में भाजपाई व आम जनमानस राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में एकत्रित होकर ध्वज वितरण कार्यक्रम में सम्मलित रहा। वृहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण मिश्र ‘भानू’ ने बताया कि एक सैकड़ा बड़े एवम चार हजार छोटे तिरंगा ध्वज घरों, दुकानदारों, राहगीरों व कार्यकर्ताओं के मध्य वितरित किये गए। यात्रा गांधीनगर से प्रारंभ होकर आई. बी. पी. पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील तिवारी, ज़िला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, मंडल अध्यक्ष एफ-84 अनिल शुक्ला, ज़िला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, विनय यादव, कुलदीप सिंह चौहान, क्रांति सिंह मनोज मिश्रा अंकित मिश्रा बृजेश राजपूत कमल श्याम शुक्ला पवन निगम ऋषभ श्रीवास्तव दुर्गेश तिवारी अनुज कश्यप आकाश शुक्ला सहित लगभग एकहजार लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *