
डेस्क। संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अमेरिका (America) की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। चीन और रूस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों के मसौदे पर अपना वीटो लगा दिया। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में क्षेत्रीय सुरक्षा और व्यापार पर चर्चा के लिए दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा किया था। उसके बाद ही उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसे देखते हुए अमेरिका ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध कड़े करने का प्रस्ताव पेश किया। जिस पर चीन और रूस ने अपने वीटो पावर के अधिकार का इस्तेमाल किया।